लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई नया इंसान हमारी जिंदगी में आता है और अचानक हमें दुनिया का सबसे खास इंसान महसूस कराने लगता है, तो किसे अच्छा नहीं लगता? फिल्मों जैसी फीलिंग, हर वक्त अटेंशन और बेहिसाब तारीफें- यह सब शुरुआत में एक खूबसूरत सपने जैसा लगता है, लेकिन क्या यह सच में सच्चा प्यार है, या फिर 'लव बॉम्बिंग' का खतरनाक जाल?
बता दें, 'लव बॉम्बिंग' एक ऐसा तरीका है, जिसमें कोई इंसान रिश्ते की शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा प्यार, तोहफे और अटेंशन देता है। इसका मकसद प्यार जताना नहीं, बल्कि आप पर अपना कंट्रोल बनाना होता है। लोग अक्सर इसे 'सच्चा प्यार' समझकर धोखा खा जाते हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं लव बॉम्बिंग के वो 6 संकेत, जो आपको इस टॉक्सिक रिश्ते को पहचानने में मदद करेंगे।