लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन में हम जो भी सीखते हैं, वो हमारी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन जाता है। इसलिए माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो बच्चों के सामने कैसे बात कर रहे हैं, कैसा व्यवहार कर रहे हैं। कई बार अनजाने में पेरेंट्स कुछ ऐसी बातें या गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बच्चों के मन में जेंडर बायस आ सकता है। 
इससे बच्चे सोचने लगते हैं कि लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम होते हैं, जो आगे चलकर उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बना जाता है। आइए जानें पेरेंटिंग से जुड़ी ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में, जो बच्चों के मन में जेंडर बायसनेस पैदा कर सकती हैं।