प्रेट्र, नई दिल्ली। ओरल कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अब तक इस कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी को ही सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता रहा है, लेकिन इसका एक बड़ा नुकसान यह है कि इलाज के दौरान कैंसर कोशिकाओं के साथ-साथ शरीर की स्वस्थ कोशिकाएं भी नष्ट हो जाती हैं, जिससे भविष्य में फिर से कैंसर विकसित होने का खतरा बना रहता है।
इसी समस्या का एक शानदार समाधान भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के शोधकर्ताओं ने ढूंढ निकाला है, जो कैंसर के इलाज की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।