लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है, लेकिन आपने एक बात पर गौर किया होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इस बात को अक्सर मजाक समझ लेते हैं, लेकिन सचमुच कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं और इसके पीछे साइंस छिपा है। 
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपको मच्छर दूसरों से ज्यादा काटते हैं, तो आइए जानते हैं कि क्यों मच्छर आपको इतना पसंद करते हैं? इसके पीछे की वजह क्या है?