Lifestyle
'बड़ा होकर खुद बोलने लगेगा...' बच्चों के स्पीच डिले पर डॉक्टर ने दी चेतावनी, माता-पिता न करें ये भूल
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में बच्चे की पहली बोली सुनने का इंतजार हर माता-पिता को होता है, लेकिन कई बार यह सब्र थोड़ा लंबा हो जाता है। अक्सर परिवार के लोग कह देते हैं, "चिंता मत करो, बड़ा होगा तो अपने आप बोलने लगेगा।"
लेखक Nikhil Pawar21K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में बच्चे की पहली बोली सुनने का इंतजार हर माता-पिता को होता है, लेकिन कई बार यह सब्र थोड़ा लंबा हो जाता है। अक्सर परिवार के लोग कह देते हैं, "चिंता मत करो, बड़ा होगा तो अपने आप बोलने लगेगा।"
मगर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के ईएनटी और कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के डायरेक्टर, डॉ. सुमित मृग का नजरिया इससे अलग है। उनका मानना है कि अगर बच्चा बोलने में लगातार देरी कर रहा है, तो इसे महज उम्र का तकाजा मानकर नजरअंदाज करना एक गलती हो सकती है।



