लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साल 2021 में एंडोमेट्रियोसिस डायग्नोस हुआ था, लेकिन उसे मैनेज करने की पूरी कोशिश के बावजूद वह काफी बढ़ गया, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। 
इस बारे में और बताते हुए सुमोना ने लिखा कि वे एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याओं से जुड़ी एक कम्युनिटी बनाना चाहती हैं, ताकि दूसरी महिलाओं को मदद मिल सके और इस बारे में जागरूकता बढ़े। ऐसी कम्युनिटीज का होना काफी जरूरी है, क्योंकि आज भी महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती। एंडोमेट्रियोसिस भी इन्हीं परेशानियों में से एक है।