प्रेट्र, नई दिल्ली। मोटापा कई बीमारियों का कारण बन रहा है। एक नए अध्ययन के अनुसार मोटापा ब्रेस्ट कैंसर का भी कारण बन सकता है। मोटापे से ग्रस्त लोगों में अक्सर रक्त में इंसुलिन जैसे ग्रोथ फैक्टर का स्तर अधिक होता है। ये हार्मोन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने और फैलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
मोटापे के प्रारंभिक चरण के प्री-मैलिग्नेंट स्तन घावों से आक्रामक स्तन कैंसर में संक्रमण के लिए एक विशिष्ट आणविक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है। जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उनमें ठीक हो चुके स्तन कैंसर के वापस आने की संभावना सामान्य महिलाओं की तुलना में अधिक होती है।