लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। श्री अमरनाथ जी यात्रा पर जाने से पहले अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर आश्वस्त होना जरूरी है। हालांकि, यात्रा के लिए आयु संबंधी कुछ नियम तय किए गए हैं।
यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखने के बारे में डॉ. मोनिका महाजन (प्रिंसिपल डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली) बताती हैं कि जिन्हें पहले से सेहत संबंधी परेशानी है या उम्र अधिक है, उन्हें ऐसी मुश्किलों भरी यात्रा से बचना चाहिए।