लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, कैलोरी काउन्ट करते हैं, दिन में 10,000 स्टेप चलने का रूल बनाते हैं तो कभी जिम या होम एक्सरसाइज रूटीन भी फॉलो करते हैं। लाइफस्टाइल की बढ़ती बीमारियों के बीच ऐसा करना जरूरी भी है लेकिन दुनिया के कुछ एरिया ऐसे हैं जहां ब्लू जोन डाइट फॉलो की जाती है। यह डाइट उन्हें लंबा जीवन देती है और अच्छी सेहत भी।