Lifestyle
कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? बरसात में खाने-पीने का यह तरीका बढ़ाता है फूड प्वाइजनिंग का खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक तरफ बारिश गर्मी से राहत दिलाती है तो वहीं वातावरण में बढ़ी हुई नमी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को पनपने की जगह भी देती है। डॉक्टर्स का मानना है कि इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़
लेखक Shweta Chauhan19K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक तरफ बारिश गर्मी से राहत दिलाती है तो वहीं वातावरण में बढ़ी हुई नमी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को पनपने की जगह भी देती है। डॉक्टर्स का मानना है कि इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, फूड प्वाइजनिंग, टायफाइड और पेट से जुड़ी दिक्कतें बरसात में बेहद आम हैं।
बता दें कि इस दौरान ज्यादातर लोगों के बीमार पड़ने की वजह उनकी जाने अनजाने में की जाने वाली रोजमर्रा की गलतियां होती हैं। मैक्स सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, नोएडा में इन्टर्नल मेडिसिन की डायरेक्टर डॉ. ज्योति जैन आज के इस लेख में बता रही हैं कि खाने-पीने से जुड़ी कौन सी गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती हैं।



