लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घुटनों, कमर, गर्दन और कंधों का दर्द एक आम बात हो गई है। लगातार मोबाइल-लैपटॉप पर बैठे रहना, सही डाइट न लेना, कम फिजिकल एक्टिविटी और बढ़ती उम्र की वजह से यह समस्या हर घर में देखने को मिल रही है। यह दर्द न सिर्फ हमारे रोजमर्रा के कामों में रुकावट डालता है, बल्कि मन को भी पूरी तरह से थका देता है।
इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए हम अक्सर पेनकिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक ऐसी दवाइयों का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है? ऐसे में आयुर्वेद एक बहुत ही आसान और प्राकृतिक उपाय सुझाता है- रोजाना सिर्फ एक चम्मच तिल का सेवन। आइए जानते हैं कि यह छोटा-सा बीज कैसे आपके जोड़ों के दर्द को हमेशा के लिए अलविदा कह सकता है।