लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्वेद में सेहत का मौसम से सीधा कनेक्शन बताया गया है और इसी के हिसाब से दिनचर्या भी तय की गई है। गर्मी में शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है तो सर्दी के मौसम में वात दोष। यही वजह है कि आयुर्वेद मौसम के हिसाब से खाने-पीने और रहन-सहन के बारे में डिटेल में बताता है। अगर आप हेल्दी रहने के लिए ट्रेडिशनल तरीके खोज रहे हैं तो यहां बताया जा रहा है कि कैसे आयुर्वेदिक तरीके से मौसम के हिसाब से एक व्यक्ति का खानपान होना चाहिए।