लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने से हमारी कमर की गतिशीलता कम होने लगती है। इसके कारण लोअर बैक में जकड़न, दर्द, अकड़न और खराब पोस्चर जैसी आम लेकिन तकलीफदेह समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति आगे चलकर सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और मांसपेशियों की कमजोरी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ खास और आसान एक्सरसाइज को शामिल कर लें, तो आपकी कमर लचीली बनी रहेगी, ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा और पूरा शरीर एक्टिव और फिट महसूस करेगा। आइए जानते हैं कमर की मोबिलिटी बढ़ाने और दर्द से राहत दिलाने वाली इन 6 बेहद प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में।