Lifestyle
बात-बात पर चिढ़ जाता है आपका टीनएज बच्चा? इन आसान टिप्स से पेरेंट्स सुधार सकते हैं बातचीत का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टीनएज के दौरान बच्चों के शरीर में कई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव आते हैं। ये बदलाव उनके लिए काफी कन्फ्यूजिंग होते हैं। इस उम्र में अक्सर माता-पिता को शिकायत होती है कि उनका बच्चा चिड़च
लेखक Swati Sharma12K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टीनएज के दौरान बच्चों के शरीर में कई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव आते हैं। ये बदलाव उनके लिए काफी कन्फ्यूजिंग होते हैं। इस उम्र में अक्सर माता-पिता को शिकायत होती है कि उनका बच्चा चिड़चिड़ा हो गया है, बात नहीं सुनता या उनसे पहले की तरह बात नहीं करता।
वहीं, बच्चों को लगता है कि उनके माता-पिता उन्हें समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए वे पेरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं। अगर आपके और आपके टीनएजर बच्चे के बीच भी बातचीत से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं, तो निराश न हों। कुछ बदलावों के जरिए आप इस कम्युनिकेशन गैप को कम कर सकते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।



