लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्वेद को जीवन का विज्ञान कहा गया है, जो हमारे रहन-सहन और खाने-पीने के तरीके के बारे में बताता है। अब बारिश का सीजन शुरू हो चुका है तो इस मौसम में सभी को खास देखभाल की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि मॉनसून में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और वात दोष भी बढ़ जाता है, जिससे वायरल बुखार, फूड प्वाइजनिंग और इन्फेक्शन का जोखिम ज्यादा रहता है। इसे देखते हुए आज हम आपको बताएंगे आयुर्वेद के मुताबिक मॉनसून में क्या खाया जाना चाहिए और किन चीजों से सख्त परहेज करना चाहिए।