Lifestyle
बिना लक्षण दिखाए युवाओं को शिकार बना रहा हाई बीपी, बचना है तो आज ही बदलें अपनी ये आदतें
प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत में युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो पहले अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था में अधिक सामान्य मानी जाती थी। कार्डियोलाजिस्ट इस प्रवृत्ति का श्रेय सुस्त जीवनशैली, मोटापे, दीर्घक
लेखक Jagran News19K पढ़े गए

प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत में युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो पहले अधेड़ावस्था और वृद्धावस्था में अधिक सामान्य मानी जाती थी। कार्डियोलाजिस्ट इस प्रवृत्ति का श्रेय सुस्त जीवनशैली, मोटापे, दीर्घकालिक तनाव और अस्वास्थ्यकर आहार को देते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि कई लोग इस समस्या के बारे में तब तक अनजान रहते हैं जब तक गंभीर जटिलताएं जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी रोग नहीं हो जाते। एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु की 19.4 प्रतिशत महिलाएं और 22.1 प्रतिशत पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं या इसके लिए दवा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक दरें रिपोर्ट की गई हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह है कि हाई ब्लड प्रेशर अक्सर तब तक लक्षण नहीं दिखाता, जब तक जटिलताएं विकसित नहीं हो जातीं।



