लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि गर्मी से राहत पाने के लिए जिस पानी में आप डुबकी लगा रहे हैं, वहां कोई ऐसा सूक्ष्म जीव मौजूद हो सकता है जो सीधे आपके दिमाग पर हमला कर दे? जी हां, यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक डरावनी हकीकत है।
इस जानलेवा माइक्रोऑर्गेनिज्म का नाम है Naegleria fowleri, जिसे आम बोलचाल में 'ब्रेन-ईटिंग' यानी दिमाग खाने वाला अमीबा कहा जाता है। आइए जानते हैं कि यह सूक्ष्म जीव कैसे काम करता है और क्यों यह पूरी दुनिया के लिए एक नई चिंता का विषय बन गया है।