Lifestyle
कुर्सी से चिपके रहने से हो सकता है सूजन, मोटापा और कैंसर! डॉक्टर से बताया ऑफिस में कैसे रखें खुद को एक्टिव
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की कारपोरेट लाइफस्टाइल में कुछ लोग नियमित एक्सरसाइज तो करते हैं, लेकिन वे दिनभर लगातार बैठे भी रहते हैं। केवल 45-60 मिनट की एक्सरसाइज पूरे दिन की निष्क्रियता की भरपाई नहीं कर सकती।
लेखक Brahmanand Mishra6K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की कारपोरेट लाइफस्टाइल में कुछ लोग नियमित एक्सरसाइज तो करते हैं, लेकिन वे दिनभर लगातार बैठे भी रहते हैं। केवल 45-60 मिनट की एक्सरसाइज पूरे दिन की निष्क्रियता की भरपाई नहीं कर सकती।
डॉ. अंशुमान कुमार (प्रिंसिपल डायरेक्टर, सर्जिकल आन्कोलाजी, मैक्स अस्पताल, दिल्ली) बताते हैं कि शरीर को पूरे दिन नियमित अंतराल पर सक्रिय रखना उतना ही जरूरी है। हाल ही में पीएलओएस मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि लगातार लंबे समय तक बैठे रहने वालों को कैंसर का जोखिम सक्रिय रहने वाले के बनिस्पत अधिक रहता है।



