लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी डायबिटीज का जिक्र होता है, तो हम अक्सर इसे केवल हार्ट प्रॉब्लम, किडनी की बीमारी या ब्लड शुगर लेवल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह 'साइलेंट किलर' आपके दिमाग पर भी सीधा और गहरा वार करता है?
जी हां, लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड शुगर आपके मानसिक संतुलन, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो यह कई गंभीर दिमागी बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कि शुगर आपके दिमाग को कैसे नुकसान पहुंचाती है और इससे क्या-क्या खतरे हो सकते हैं।