Lifestyle
अब केवल मानसून की बीमारी नहीं रहा डेंगू! मामूली वायरल बुखार समझकर न करें इग्नोर, बरतें ये सावधानियां
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दशकों तक भारत में डेंगू को एक ऐसी बीमारी माना जाता रहा है, जिसकी चिंता लोग केवल मानसून के दौरान, यानी जून से सितंबर के बीच ही करते हैं। इस मौसम में जब सड़कों पर जलभराव होता है और जगह-जगह पानी
लेखक Shweta Chauhan27K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दशकों तक भारत में डेंगू को एक ऐसी बीमारी माना जाता रहा है, जिसकी चिंता लोग केवल मानसून के दौरान, यानी जून से सितंबर के बीच ही करते हैं। इस मौसम में जब सड़कों पर जलभराव होता है और जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, तो हर गली-मोहल्ला मच्छरों के पनपने की जगह बन जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में पानी की टंकियों को ढकने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और अक्टूबर के बाद निश्चिंत हो जाने जैसी सलाह दी जाती रही है। लेकिन अब यह सोच पुरानी हो चुकी है, क्योंकि डेंगू अब केवल मानसून तक सीमित रहने वाली बीमारी नहीं रहा। आइए सीके बिरला हॉस्पिटल, गुड़गांव से एसोसिएट डायरेक्टर - इंटरनल मेडिसिन, डॉ. तुषार तायल से जानते हैं कि आखिर क्यों डेंगू हर मौसम में फैल रहा है और इसको पहचानने के साथ-साथ रोकथाम के लिए क्या किया जाना चाहिए।



