लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस की चाय हो या स्कूल में लंच ब्रेक, हाथों में चिप्स, बर्गर, बिस्कुट न हों, ऐसा कम ही होता है। अगर बात किसी ट्रीट या पार्टी की हुई तो कहना ही क्या; प्लेट में मोमोज से लेकर केक, समोसे-कचौड़ी-कटलेट्स तक के पहाड़ दिखते हैं। साथ में खूब शक्कर वाली कोल्ड ड्रिंक्स या कैफीन का झटका देने वाली एनर्जी ड्रिंक्स।
ल्यूक कुटिन्हो (इंटीग्रेटिव लाइफस्टाइल एक्सपर्ट, मुंबई) कहते हैं कि मानता हूं कि जुबान का स्वाद जरूरी है और खाना मजेदार होना भी चाहिए। लेकिन दिक्कत तब होती है जब दफ्तर का तनाव, वक्त की कमी और थकान के बहाने हम रोज-रोज पैकेटबंद या फास्ट फूड खाने लगते हैं।