लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन में अल्जाइमर एसोसिएशन के इंटरनेशनल कांफ्रेस में इस हफ्ते एक शोध पेश किया गया। शोध में पता चला कि खून की जांच से दो, पांच और 10 साल के समय में अल्जाइमर से जुड़ी सोचने-समझने की क्षमता में कमी (काग्निटिव इम्पेयरमेंट) होने के जोखिम का पता लगाने में मदद मिल सकती है। 
इन नतीजों से संकेत मिलता है कि ये जांच, जो अल्जाइमर के बायोलाजिकल मार्कर माने जाने वाले दो प्रोटीन, एमाइलायड और टाऊ के रूपों का पता लगाते हैं, मरीजों की बीमारी का आसानी से पता लगाने और स्वस्थ लोगों (जिनमें सोचने-समझने की क्षमता में कमी का कोई लक्षण नहीं है) को उनके भविष्य के जोखिम के बारे में बताने में मददगार साबित हो सकते हैं।