लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में एक ऐसी समस्या पनप रही है, जिसके कोई लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन इसका असर सीधे हमारे दिल पर होता है? हम बात कर रहे हैं ब्लड में लिपिड की असमान्य मात्रा की। जी हां, ICMR-INDIAB की एक स्टडी में पता चला है कि भारत में 10 में से 9 वयस्कों के शरीर में कम से कम एक ब्लड लिपिड यानी फैट खराब स्तर पर है।