लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं, तो इस बात से कनेक्ट करेंगे कि दिन का ज्यादातर समय ऑफिस में कलीग्स के बीच ही बीतता है। ऐसे में कुछ लोगों के साथ रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहता। उनके साथ इमोशनल कनेक्शन और दोस्ती का रिश्ता भी बन जाता है। इसी से जुड़े दो बेहद दिलचस्प टर्म्स हैं वर्क हस्बैंड और वर्क वाइफ।
पहली बार सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है कि क्या इसमें अपने पार्टनर को चीट किया जा रहा है, लेकिन कॉर्पोरेट वर्ल्ड में ये बेहद आम और प्लेटोनिक यानी नॉन रोमांटिक रिश्ते हैं। आइए समझते हैं कि आखिर वर्क हस्बैंड और वर्क वाइफ का मतलब क्या होता है?