Lifestyle
क्या है 'फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर', जिसे डॉक्टर्स ने माना नई बीमारी; बन सकता है डायबिटीज और कैंसर की वजह
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी 'फैटी लिवर' की तरह 'फैटी पैंक्रियाज' के बारे में सुना है? दरअसल, कई सालों तक बड़े-बड़े डॉक्टर भी इस बात को लेकर उलझन में थे कि हमारे पैंक्रियाज में जमा होने वाली चर्बी कोई आम बद
लेखक Nikhil Pawar22K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी 'फैटी लिवर' की तरह 'फैटी पैंक्रियाज' के बारे में सुना है? दरअसल, कई सालों तक बड़े-बड़े डॉक्टर भी इस बात को लेकर उलझन में थे कि हमारे पैंक्रियाज में जमा होने वाली चर्बी कोई आम बदलाव है, या फिर किसी खतरे की घंटी, लेकिन अब यह कन्फ्यूजन हमेशा के लिए खत्म हो गई है।
दुनिया भर के विशेषज्ञों ने पहली बार यह मान लिया है कि पैंक्रियाज में ज्यादा फैट जमा होना कोई मामूली बात नहीं, बल्कि एक अलग बीमारी है। इसे 'फैटी पैंक्रियाज डिसऑर्डर' का नाम दिया गया है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ कैंसर में छपे इस अहम फैसले को 'मेलबर्न कंसेंसस' कहा जा रहा है। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि यह नई बीमारी क्या है और हमें इससे क्यों सावधान रहना चाहिए।



