Lifestyle
हवा-पानी ही नहीं, दिल की धमनियों तक पहुंच रहा माइक्रोप्लास्टिक; सिगरेट पीने वालों को 6 गुना ज्यादा खतरा
द कन्वरसेशन, लंदन। माइक्रोप्लास्टिक आज दुनिया के सामने बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। ये समुद्रों, पीने के पानी, समुद्री भोजन और हमारी सांसों की हवा में तो पहले ही मिल चुके हैं। अब ये मानव शरीर के लगभग हर हिस्से
लेखक Jagran News11K पढ़े गए

द कन्वरसेशन, लंदन। माइक्रोप्लास्टिक आज दुनिया के सामने बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। ये समुद्रों, पीने के पानी, समुद्री भोजन और हमारी सांसों की हवा में तो पहले ही मिल चुके हैं। अब ये मानव शरीर के लगभग हर हिस्से- प्लेसेंटा से लेकर मस्तिष्क तक में भी पाए जा रहे हैं। इटली के शोधकर्ताओं द्वारा ‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित एक नए अध्ययन ने इस सूची में एक और अंग जोड़ दिया है-हृदय को रक्त पहुंचाने वाली कोरोनरी धमनियां।



