लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कमर दर्द, गर्दन जकड़न और झुके हुए कंधे सिर्फ गलत सोने की पोजिशन की वजह से नहीं होते, बल्कि दिनभर की हमारी छोटी-छोटी आदतें भी रीढ़ की हड्डी के पोश्चर को बिगाड़ देती हैं।
अगर समय रहते इन गलतियों को न सुधारा जाए तो भविष्य में स्लिप डिस्क, सर्वाइकल पेन, कमर दर्द और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ सही तरीके से सोना ही नहीं, बल्कि पूरे दिन सही पोश्चर बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे आम गलतियां जो आपकी रीढ़ की सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं।