प्रेट्र, नई दिल्ली। सोचिए, अगर बीमारियों के खिलाफ दशकों से लड़ी जा रही हमारी जंग अचानक हार में बदलने लगे तो क्या होगा? जलवायु परिवर्तन सिर्फ बढ़ते तापमान का खेल नहीं है, इसकी वजह से बार-बार आ रहीं चरम मौसम की घटनाएं पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए दुनिया भर में की गई दशकों की मेहनत और प्रगति पर पानी फेर रही हैं। रोगजनकों को पनपने का नया माहौल मिल रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों पर काबू पाना अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है।