Lifestyle
क्या आप भी भूल रहे हैं छोटी-छोटी बातें? दिमागी बीमारियों से बचने के लिए डेली रूटीन में करें 5 बदलाव
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अचानक आने वाले स्ट्रोक या लकवे जैसे मामले किसी भी परिवार को झकझोर कर रख देते हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस खतरे को पहले ही टाला जा सकता था? न्यूरो
लेखक Nikhil Pawar13K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अचानक आने वाले स्ट्रोक या लकवे जैसे मामले किसी भी परिवार को झकझोर कर रख देते हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस खतरे को पहले ही टाला जा सकता था? न्यूरोलॉजी के जानकारों की मानें, तो इसका जवाब 'हां' है।
मेदांता नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस के डायरेक्टर डॉ. मनीष वैश्य के मुताबिक, सर्जरी या दवाओं से कहीं ज्यादा असर इंसान की रोजमर्रा की साधारण आदतों का होता है। हालांकि, डीएनए और बढ़ती उम्र पर किसी का जोर नहीं है, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करके हम अपने दिमाग को गंभीर बीमारियों से जरूर बचा सकते हैं।



