लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ ऐसा होता है कि फोन आपकी जेब में ही है, लेकिन आप उसे इधर-उधर ढूंढ़ रहे हैं या कोई काम करने उठे थे, लेकिन अब याद नहीं आ रहा कि क्या करना था? अगर हां, तो आप अकेले नहीं है। आज 20-30 साल की उम्र के युवाओं में भी छोटी-छोटी बातें भूलने की समस्या काफी कॉमन हो गई है। 
हालांकि, कभी-कभार बातें भूलना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। हालांकि, ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो, ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन आपकी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का इशारा जरूर है। आइए वर्ल्ड ब्रेन डे के मौके पर डॉ. आदित्य गुप्ता (डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी एंड साइबरनाइफ, आर्टिमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम) से जानते हैं कि क्यों युवाओं में कमजोर याददाश्त की समस्या बढ़ रही है।