लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए बहुत तरह से फायदेमंद बताया गया है, फिर जो लोग इस पुराने जीवन विज्ञान पर भरोसा करते हैं, वो बिना सवाल किये इसमें लिखी बातों को फॉलो भी कर लेते हैं। पर कभी सोचा है कि तांबे के बर्तन में पानी से सेहत को कितना फायदा मिलता है और ऐसा करना कितना सुरक्षित है? अगर नहीं तो आज हम इसके फायदे और नुकसान पर विस्तार से बात करने वाले हैं।