Lifestyle
बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा? इसे महज 'उम्र का दौर' समझकर न करें अनदेखा, हो सकती है आंतों की बीमारी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम सोचते हैं कि हमारे पेट का काम सिर्फ खाना पचाना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के पीआईसीयू और पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. राजीव उत्तम के मुताबि
लेखक Nikhil Pawar15K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम सोचते हैं कि हमारे पेट का काम सिर्फ खाना पचाना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के पीआईसीयू और पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. राजीव उत्तम के मुताबिक, बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ और सेहत की नींव उनकी गट हेल्थ में ही छिपी होती है।
शरीर की बीमारियों से लड़ने वाली 70 फीसदी सफेद रक्त कोशिकाएं आंतों में ही पाई जाती हैं। इसके अलावा, गट शरीर में ग्रोथ हार्मोन बनाने और खाने से पोषण सोखने का भी अहम काम करता है। इसलिए, बच्चों के पेट की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।



