लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि हम रोज जो खाना खा रहे हैं, उसका भी जलवायु परिवर्तन पर असर पड़ रहा है? अगर नहीं तो हाल ही की स्टडी इस बारे में खुलासा कर रही है। इसमें भी उन देशों का योगदान सबसे ज्यादा है जिनका रहन-सहन और आय का स्तर हाई है। बता दें कि हाल में फूड जर्नल में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक, जहां एक तरफ ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में किशोरों और युवाओं का सबसे बड़ा हाथ बताया जाता था तो अब इसमें बुजुर्ग भी शामिल हो गए हैं।