Lifestyle
जिंदगी तो बढ़ी पर घट गई सेहत, भारत में लोग औसतन 10.6 साल बीमारियों में बिताने को मजबूर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंसान की उम्र तो लंबी हो रही है, लेकिन सेहत की डोर कमजोर पड़ती जा रही है। विज्ञान और तकनीक की तरक्की ने हमें जीवन के कुछ अतिरिक्त साल तो दिए हैं, मगर ये साल खुशहाली के बजाय बीमारियों और लाचार
लेखक Jagran News27K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंसान की उम्र तो लंबी हो रही है, लेकिन सेहत की डोर कमजोर पड़ती जा रही है। विज्ञान और तकनीक की तरक्की ने हमें जीवन के कुछ अतिरिक्त साल तो दिए हैं, मगर ये साल खुशहाली के बजाय बीमारियों और लाचारी के साये में बीत रहे हैं। मेडिकल जर्नल "द लैंसेट पब्लिक हेल्थ" में प्रकाशित "ग्लोबल बर्डन आफ डिजीज" 2023 के अध्ययन में यह कड़वी सच्चाई सामने आई है कि 1990 के बाद से दुनिया भर में "मार्बिडिटी गैप" यानी कुल जीवन प्रत्याशा और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा के बीच का अंतर तेजी से बढ़ा है।



