Lifestyle
उम्र वही, पर दिमाग हुआ बुजुर्ग: मानसिक बीमारियां और लत आपके ब्रेन को कर रही हैं डैमेज, रिसर्च में खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में जहां एक तरफ मानसिक बीमारियों जैसे- डिप्रेशन, एंग्जायटी और फोकस में कमी के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं इस बिगड़ती जीवनशैली में शराब का सेवन भी बेहद आम
लेखक Jagran News22K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में जहां एक तरफ मानसिक बीमारियों जैसे- डिप्रेशन, एंग्जायटी और फोकस में कमी के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं इस बिगड़ती जीवनशैली में शराब का सेवन भी बेहद आम ही चला है। यही वजह है कि लोग इसकी लत के भी शिकार हो रहे हैं। पर इस बारे में हाल ही में आई रिपोर्ट चिंता जाहिर कर रही है, इसमें पाया गया है कि जो लोग शराब का सेवन ज्यादा करते हैं या जिन्हें किसी तरह की मानसिक बीमारी है, उनका दिमाग तेजी से बूढ़ा हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो दिमाग के सोचने-समझने की क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है।



