Lifestyle
आर माधवन के बेटे वेदांत ने खोला 'इंडियन बॉडी टाइप' का राज, बताया हम स्पोर्ट्स में कहां खा रहे हैं मात?
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वेदांत एक स्विमर हैं, जो एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। आपको बता दें कि एशियाई
लेखक Swati Sharma13K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वेदांत एक स्विमर हैं, जो एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। आपको बता दें कि एशियाई खेल इस साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाला है।
हाल ही में, वेदांत माधवन ने पीटीआई को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी तैयारियों पर खुलकर बात की, लेकिन एक ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वेदांत ने खेलों में भारतीयों की परफॉर्मेंस को उनकी डाइट से जोड़ा। आइए जानें भारतीयों की डाइट के बारे में वेदांत ने क्या कहा।



