प्रेट्र, नई दिल्ली। जिंदगी में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो इंसान को अंदर तक झकझोर देती हैं। हम इसे सदमा या 'ट्रॉमा' कहते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ऐसे किसी दर्दनाक अनुभव के बाद आपकी बिगड़ी हुई मानसिक स्थिति का सीधा असर आपके दिल पर पड़ सकता है?
जी हां, एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ट्रॉमा के बाद पैदा होने वाली मानसिक परेशानियां भविष्य में दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती हैं।