लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप या आपका कोई जानने वाला घर के अंदर सिगरेट पीता है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। सिगरेट न पीने वालों के लिए भी किसी और का धुआं अब एक साइलेंट किलर बन चुका है।
बता दें, भारत में 1990 के बाद से सेकंड-हैंड स्मोकया पैसिव स्मोकिंग की वजह से होने वाली मौतों में लगभग 50 फीसदी का खतरनाक उछाल आया है।