लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम सड़क के किनारे या खेत-खलिहान में कुछ ऐसे जंगली पौधे देखते हैं, जिन्हें हम महज एक खरपतवार समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इन्हीं में से एक पौधा ऐसा है, जो औषधीय गुणों का खजाना है? जी हां, हम बात कर रहे हैं 'मकोय' की। इसे 'ब्लैक नाइटशेड' या 'रसभरी' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में बिना किसी खास देखभाल के उगने वाला यह पौधा आपकी सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।