एएनआइ, नई दिल्ली। आजकल की जीवनशैली में वजन घटाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं, यही वजह है कि लोग इसके शॉर्टकट के रूप में वेट लॉस की दवाओं का सहारा ले रहे हैं। यहां जान लेने वाली बात यह है कि भले ही ये दवाएं ज्यादा तेजी से वजन घटाने में कारगर साबित हों, पर इसका शरीर के दूसरे हिस्सों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। 
अफसोस कि लोग इसके पहलुओं को नजरअंदाज करते हुए केवल एक समस्या पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं। हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक, जो पुरुष वजन घटाने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, उनमें गंजेपन का जोखिम ज्यादा बढ़ जाता है।