लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर पेरेंट्स समझते हैं कि बच्चे का आत्मविश्वास केवल उनकी पढ़ाई और करियर के लिए ही जरूरी है। जबकि उन्हें यह समझने की जरूरत है कि ज्यादातर बच्चे अपने रंग-रूप और शरीर को लेकर भी हीनभावना में रहते हैं, ऐसे में जरूरी है कि इन चीजों को लेकर भी उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाया जाए।