Lifestyle
पतला होने का यह शॉर्टकट पड़ सकता है भारी! जो दवा लॉन्च ही नहीं हुई, उसके नाम पर बिक रहा जहर
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। तेजी से वजन घटाने की चाह ने एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। मोटापे से जूझ रहे लोग सुनी सुनाई बातों और इंटरनेट मीडिया पर फैले प्रचार को देखकर दवाएं मंगा रहे हैं और जान जोखिम में डालकर इनका सेव
लेखक Jagran News25K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। तेजी से वजन घटाने की चाह ने एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। मोटापे से जूझ रहे लोग सुनी सुनाई बातों और इंटरनेट मीडिया पर फैले प्रचार को देखकर दवाएं मंगा रहे हैं और जान जोखिम में डालकर इनका सेवन कर रहे हैं। ये पैटर्न दुनियाभर के देशों में देखा जा रहा है।
रेटाट्रूटाइड नाम की जिस दवा को वजन घटाने के क्षेत्र में संभावित बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है, उसकी असली दवा अभी बाजार में उपलब्ध भी नहीं है। इसके बावजूद इसके नाम पर नकली और गैरकानूनी उत्पादों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।



