Lifestyle
जब मां बनीं स्टूडेंट और बेटियां टीचर: ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मेकओवर तक, ऐसे बदल रहा मां-बेटी का बॉन्ड
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देवयाना अपने कमरे में मोबाइल स्क्राल कर रही है। सोफे पर बिखरी हुई हैं उसकी किताबें और खाने-पीने के पैकेट। दरवाजा खुलता है और बालों में कंघा फंसाए उसकी मां रूबी कमरे में प्रवेश करती हैं। उनका
लेखक seema jha10K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देवयाना अपने कमरे में मोबाइल स्क्राल कर रही है। सोफे पर बिखरी हुई हैं उसकी किताबें और खाने-पीने के पैकेट। दरवाजा खुलता है और बालों में कंघा फंसाए उसकी मां रूबी कमरे में प्रवेश करती हैं। उनका हावभाव बता रहा है कि उन्हें आफिस जाने की जल्दी है।
वह जैसे ही आलमारी से कपड़े निकालकर ड्रेसिंग टेबल पर रखती हैं कि पीछे से देवयाना की आवाज आती है- क्या मम्मा, फिर से वही ओल्ड फैशन साड़ी। आपको अच्छा लगा तो पहन लो, लेकिन दूसरा ब्लाउज ट्राई करो तो ज्यादा सूट करेगा। आखिर ड्रेसिंग सेंस का एक अलग इंप्रेशन होता है न। वैसे, मेकअप आपका मैं करूंगी, इतनी तारीफ मिलेगी कि आप पार्लर जाना भूल जाओगी।



