लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं जैसे ही 40 की उम्र पार करती हैं उनकी लाइफ में एक बड़ा ट्रांजिशनल पीरियड आता है जिसे पेरीमेनोपॉज कहते हैं। दरअसल, यह स्टेज उनकी पीरियड के खत्म होने से पहले की होती है जिसमें उन्हें कई सारे शारीरिक और भावनात्मक बदलावों से गुजरना पड़ता है।