लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरी सब्जियां हमेशा से हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा रही हैं। खासकर सर्दियों में मिलने वाली ब्रॉकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स को “सुपरफूड” कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही ब्रासिका ओलेरासिया प्रजाति से आती हैं, फिर भी इनके पोषक तत्वों में हल्का अंतर पाया जाता है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है, तो आइए पोषण और स्वास्थ्य लाभ के आधार पर विस्तार से समझते हैं