Lifestyle
दूध पचने में होती है दिक्कत? ये सुपर-ड्रिंक्स करेंगे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर, हड्डियों में भर जाएगी जान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मजबूत हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और थकान व जोड़ों में दर्द जैसी
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मजबूत हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और थकान व जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसलिए अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ पौष्टिक और नेचुरल तरीके से तैयार ड्रिंक्स शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ड्रिंक्स न सिर्फ कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि शरीर को एनर्जी और मजबूती भी देते हैं। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम का लेवल बढ़ाने वाले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।



