Lifestyle
मेरा बेटा कभी गलत नहीं... यही भरोसा बनता है ‘राजा बेटा सिंड्रोम’ का कारण, शादी के बाद दिखता है असली असर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में एक डायलॉग बहुत आम है- "मेरा बेटा बाकी लड़कों जैसा नहीं, वह ऐसा कुछ गलत कर ही नहीं सकता।"
लेखक Nikhil Pawar11K पढ़े गए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरों में एक डायलॉग बहुत आम है- "मेरा बेटा बाकी लड़कों जैसा नहीं, वह ऐसा कुछ गलत कर ही नहीं सकता।"
अपने बच्चे से प्यार करना और उस पर भरोसा करना बहुत अच्छी बात है, लेकिन जब यह प्यार अंधा हो जाए, बेटे की हर गलती पर पर्दा डाला जाने लगे और उसे हर जिम्मेदारी से दूर रखा जाए, तो यह एक बड़ी समस्या बन जाता है। आज के समय में इसे 'राजा बेटा सिंड्रोम' का नाम दिया गया है।



