लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कोविड-19 के बाद यह दूसरा मौका है, जब सभी फिर से मास्क पहनने को मजबूर हैं। ऐसे में मन में कई सवाल उठते हैं कि क्या यह फ्लू भी कोविड-19 जैसा ही है? दूसरा सवाल यह कि क्या H1N1 और कोविड-19 दोनों साथ में हो सकते हैं? चलिए आज इन सवालों के जवाब थोड़ा विस्तार से जानते हैं।