लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि शरीर में लंबे समय तक रहने वाली इन्फ्लेमेशन कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है? अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही सूजन आगे चलकर हमारे शरीर का बड़ा नुकसान कर सकती है।
कभी किसी चोट या इन्फेक्शन की वजह से, तो कभी हमारे गलत खानपान, बढ़ते तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में सूजन पैदा हो जाती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इससे जोड़ों में दर्द, पाचन से जुड़ी दिक्कतें, त्वचा की समस्याएं और यहां तक कि दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।