लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ सेहत का ध्यान रखना जितना जरूरी होता है, उतना ही मुश्किल भी। हालांकि, अब वैज्ञानिक बुढ़ापे और शारीरिक क्षमता को समझने के लिए एक नया पैमाना अपना रहा है, जिसे इंट्रिंसिक कैपेसिटी कहा जाता है। 
दरअसल, ये पैमाना दिमाग और शरीर की काम करने की क्षमता का ओवरऑल स्कोर तैयार करता है। अब तक मेडिकल साइंस में ऐसा कोई पैमाना नहीं था, जो बुढ़ापे को सीधे तौर पर मापने में मदद करे। इंट्रिंसिक कैपेसिटी के जरिए यह देखना मुमकिन होगा कि व्यक्ति का शरीर और दिमाग एक साथ मिलकर कितनी बेहतर तरीके से काम कर पा रहे हैं।